यूक्रेन की सीमा से लगे रोमानिया के वायु क्षेत्र में दो अनधिकृत यूएवी प्रवेश की घटनाएं

बुखारेस्ट, 25 नवंबर (वार्ता) रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार की सुबह डेन्यूब नदी से लगती यूक्रेन की सीमा के पास देश के वायुक्षेत्र का उल्लंघन करने वाले मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) की दो घटनाओं की सूचना दी है। साथ ही, स्थिति की निगरानी के लिए चार ‘यूरोफाइटर टाइफून’ और एफ-16 लड़ाकू विमानों को रवाना किया है।

बयान में कहा गया है, “रक्षा मंत्रालय के रडार ने 25 नवंबर की सुबह तुलसिया काउंटी के पास रोमानियाई वायुक्षेत्र की ओर बढ़ते एक लक्ष्य का पता लगाया। निगरानी के लिए 06:28 (04:28 जीएमटी) पर मिहाइल कोगाल्निसियानु एयरबेस से दो यूरोफाइटर टाइफून विमानों को रवाना किया गया।”

मंत्रालय के अनुसार, ड्रोन ने यूक्रेनी शहर विल्कोव की दिशा से सीमा पार की और रोमानिया के पूर्व में चिलिया वेचे गांव के ऊपर से गुजरा। दूसरी घुसपैठ गालाती काउंटी के पास पता चली, जो रोमानिया के पूर्व में स्थित है। रोमानियाई सेना ने कहा कि निगरानी जारी है और वायुक्षेत्र सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार उपाय किए गए हैं।

 

 

Next Post

वन विभाग पर भ्रष्टाचार को संरक्षण का आरोप, नर्मदांचल फर्नीचर मार्ट संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Tue Nov 25 , 2025
इटारसी। नर्मदांचल फर्नीचर मार्ट संगठन ने वन विभाग और शासन पर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जुलूस के रूप में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सीपी खापा क्षेत्र के जंगलों […]

You May Like