भितरवार में सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा वाहन चोर

ग्वालियर: भितरवार थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भितरवार में दर्ज चोरी गई बाइक की तलाश की जा रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक चुराकर ले जाता दिखा। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवराज तोमर पुत्र लाखन सिंह तोमर, उम्र 23 वर्ष, निवासी मगरौनी, थाना नरवर, जिला शिवपुरी बताया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की हीरो स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 07 एनएन 1883 जप्त की।
आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बलवीर मावई, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक अशोक लोधी, अनूप शर्मा और हरिमोहन की भूमिका रही।

Next Post

दाल बाजार चुनावः अध्यक्ष पर पंजवानी व गुप्ता और सचिव पर अप्पा व लिल्ले के बीच मुकाबला,

Sat Sep 19 , 2026
ग्वालियर: व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन में आज नाम वापिसी के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला दिलीप पंजवानी व दीपक गुप्ता के मध्य होगा। इस पद पर मनीष बंसल सहित अन्य परचा दाखिल करने वालों ने नाम वापस ले लिया। उपाध्यक्ष व सचिव पद पर भी अब आमने […]

You May Like