खुद को किंग ऑफ आष्टा रंगा बताने वाला गिरफ्तार

आष्टा। पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगकर अड़ीबाजी व मारपीट करने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजा गया. जानकारी के अनुसार फरियादी आदर्श कॉलोनी निवासी सचिन सूर्यवंशी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई उसकी जूते-चप्पल की दुकान है. शाम को अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी रवि कुशवाहा उर्फ रंगा अब्दुल्लापुरा निवासी दुकान पर आया और शराब पीने के लिए 200 की मांग करने लगा. उसने पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने स्वयं को किंग ऑफ आष्टा रंगा बताते हुए बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी.पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ रंगा को शीघ्र ही पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी रवि उर्फ रंगा के विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास व मारपीट के पांच आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन हैं. जिसकी जिला बदर और अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी प्रस्तावित की जा रही हैं.

Next Post

3 घंटे में 400 से अधिक नागरिकों से महापौर ने की मुलाकात 

Tue Jun 3 , 2025
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू नियमित रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करवा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार तकरीबन 3 घंटे वह लगातार अपने कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं को निराकरण करने के लिए मौजूद रहे। […]

You May Like