सडक़ हादसों में पांच घायल

जबलपुर: अलग-अलग सडक़ हादसों में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुंडम पुलिस ने बताया कि अमन स्वामी 27 वर्ष निवासी गोराबजार का साथी अजय सिंह पवार, अंश बजाज एवं अनीश बजाज चारों 2 मोटर सायकलों से कपड़े बेचने के लिये कुण्डम आये थे काम होने के बाद हम लोग जबलपुर वापस आ रहे थे, खंदिया में पुल के पास मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम एन 1465 के चालक ने अंश व अजय सिंह की एक्सिस में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे अंश एवं अजय एक्सिस सहित गिर गये दोनों को चोटें आ गई।

इसी प्रकार पाटन पुलिस ने बताया कि बलवीर पटेल निवासी ग्राम बीजा पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक्सिस से दवाई लेने रोसरा जा रहा था बरोदा स्कूल के पास मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनएस 5399 के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आ गई। इसी प्रकार मझौली थाने में मिथिलेश पटेल निवासी शोभापुर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बड़े भाई विनल कुमार तथा दोस्त दानिस, समीर के साथ काम से 2 मोटर सायकल से मझौली आ रहे थे एक मोटर सायकल में उसके साथ समीर पीछे बैठा था.

तथा दूसरी मोटर सायकल में उसका भाई विनल पटेल चला रहा था पीछे दानिश बैठा था दोपहर लगभग 2-30 बजे कटंगी रोड ग्राम पोला के पास मझौली पहॅुचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एक्स एफ 2264 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके भाई विनल और दानिश की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये दोनों को चोटें आ गई

Next Post

मांं नर्मदा में मिलने वाला पानी मापदण्डों पर उतरा खरा

Thu Jul 23 , 2026
जबलपुर: जीवनदायिनी माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा उठाये गए कदम अब धरातल पर एक ऐतिहासिक मिसाल बन चुके हैं। मॉं नर्मदा के किनारे नालों पर स्थापित एसटीपी प्लांट का महापौर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ सभी प्लांट्स पूरी […]

You May Like