भोपाल में युवक ने साड़ी के झूले से फांसी लगाकर आत्महत्या की

भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाले एक 29 वर्षीय युवक ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आकाश गजानंद के रूप में हुई है, जो गली नंबर चार, ऐशबाग में मजदूरी करता था।

पुलिस के अनुसार, आकाश शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर लौटा था। उसने अपनी पत्नी से खाना परोसने को कहा और फिर दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद आकाश ने अपनी पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। जब पत्नी चाय बनाने गई, तो इसी बीच आकाश ने अपनी बेटी के लिए बनाए गए साड़ी के झूले से फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।

जब पत्नी चाय लेकर लौटी तो उसने अपने पति को फंदे पर झूलता हुआ देखा। उसने तुरंत पड़ोसियों की मदद से आकाश को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

Next Post

भोपाल: बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेटी ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप

Sat Apr 12 , 2025
भोपाल के बागसेवनिया इलाके में शनिवार तड़के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक राजू जाधव ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उनकी बेटी, आरती राजपूत ने उनके पिता की लिव-इन पार्टनर पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, […]

You May Like