
सागर। कमिश्नर अनिल सुचारी ने निवास और कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता-अखंडता का संकल्प लिया। कमिश्नर ने देशभक्ति की प्रेरणा से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें कर्तव्य, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की याद दिलाता है।इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त (विकास) पीसी शर्मा, उपायुक्त राजस्व एवं भू-अभिलेख श्रीमती विमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी, स्टेनो अनुराग पटेरिया, कर्मचारी एवं सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहे।
कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त ( विकास) पीसी शर्मा ने स्वरचित रचना सुनाई। इसके अलावा अन्य देशभक्ति से प्रेरित गीत भी प्रस्तुत किए गए। गीतों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की सेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प भी दोहराया ।
