अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह में CJM छतरपुर का सम्मान

छतरपुर। अधिवक्ता संघ छतरपुर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) छतरपुर का जूनियर अधिवक्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। समारोह के अवसर पर जूनियर अधिवक्ताओं ने CJM को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशीष शुक्ला, आदित्य, राम जी, मोहित, अश्विनी, हरिशंकर कुशवाहा, शैलेश अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में जूनियर अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ताओं की भूमिका और न्याय के मूल्यों पर भी चर्चा की गई।

समारोह में मौजूद अधिवक्ताओं ने इसे एक प्रेरणादायक क्षण बताते हुए कहा कि वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का मार्गदर्शन जूनियर अधिवक्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहता है।

Next Post

निवेश की एक-एक पाई यहां से शानदार रिटर्न देगी: मोदी

Sun Jan 11 , 2026
राजकोट, 11 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में रविवार को निवेशकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भारत की यह रिफॉर्म जर्नी अब रुकने वाली नहीं है। निवेशक यहां केवल समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने नहीं आए हैं, बल्कि सौराष्ट्र के विकास और उसकी विरासत […]

You May Like