जीतू पटवारी का पुतला फूंका, यादव महासभा ने कहा : झूठे आरोपों से सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश

शिवपुरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए कथित आरोपों के विरोध में शिवपुरी के माधव चौक पर यादव महासभा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी की और आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।
यादव महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में स्वस्थ आलोचना का स्वागत है, लेकिन बिना तथ्यों के लगाए गए आरोप प्रदेश के सर्वोच्च जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक दलों से मर्यादित भाषा का प्रयोग करने और जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने की अपील की। साथ ही कहा कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप की बजाय प्रदेश के विकास और जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा होनी चाहिए।

प्रदर्शन में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व पार्षद बलवीर यादव, शहर अध्यक्ष आकाश यादव, पंजाब यादव, जिला उपाध्यक्ष माछी यादव, सरपंच मजबूत सिंह यादव, हरि सिंह यादव, राजेंद्र यादव जाखनोद, मस्तराम यादव, विक्रम यादव सहित बड़ी संख्या में यादव महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

PTC में सैफ क्लिक 2.0 के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में ‘सैफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भाग लेकर लोगों को साइबर ठगी से बचने, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने और साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। […]

You May Like