
दमोह। मिशन अस्पताल प्रकरण में फंसे आरोपी दिलीप खरे को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।बता दें कि प्रकरण सामने आने के पहले दिन से ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आरोपी के निलंबन की मांग कर रहे थे। संगठन का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आरोपी को पद से हटाना जरूरी है।प्रशासन द्वारा अब निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बाद संगठन ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है। पुलिस प्रकरण में आगे की विवेचना कर रही है।
