
जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी से लेकर कठोंदा परिक्षेत्र का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पूरे क्षेत्र का बारीकी से अवलोकन किया और हरित कार्यों के अलावा प्रस्तावित परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर व पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र में स्वीकृत एवं प्रस्तावित सभी कार्यों को बिना किसी देरी के शुरू करने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की बात कही।
इस अवसर पर उन्होंने कृषिउपज मंडी से कठोंदा तक के मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यातायात प्रवाह को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र का सुव्यवस्थित कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इस अवसर पर निगमायुक्त के साथ नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
