
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर कहा कि वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से अव्यवस्था और वोट बैंक की राजनीति के कारण जनता में असंतोष था, जिसके चलते मतदाताओं ने एकतरफा निर्णय लेते हुए भाजपा को चुना। यह जनादेश राज्य में तेज और समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
डॉ. यादव ने कहा कि यह परिणाम विकसित भारत के संकल्प की दिशा में जनता के विश्वास को दर्शाता है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब पश्चिम बंगाल में विकास को नई गति मिलेगी।
