
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में संभाग प्रभारियों, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं की रूपरेखा तय की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संगठन के विस्तार, जनसंपर्क गतिविधियों को तेज करने और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ भविष्य की गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना रहा।
