लखनोटी में बाघिन और तीन शावकों की दस्तक, वन अमला एक्टिव

उमरिया। मानपुर से सटे ग्राम लखनोटी में शुक्रवार की सुबह बाघिन और उसके तीन शावकों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। मानपुर से महज 08 से 10 किमी दूर ग्राम लखनोटी गांव से लगे रिहायशी इलाके में बाघिन अपने शावकों के साथ विचरण करती दिखाई दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सुबह से ही दहशत का माहौल है।बताया जाता है कि सुबह कुछ ग्रामीण निस्तार के लिए गांव से लगे मछली तालाब की ओर गए थे, तभी अचानक उनकी नजर बाघिन और उसके तीन शावकों पर पड़ी।बाघिन के इस कुनबे की इंसानी आबादी के इतने करीब मौजूदगी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

खबर है कि बाघिन और उसके शावकों की गतिविधियां स्थानीय निवासी दशरथ बैगा, बालकदास और रामबल सिंह के घरों के बिल्कुल करीब देखी गई हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अपने परिवार और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है, हालांकि फिलहाल बाघिन किसी मवेशी का शिकार नही की है।घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का वन अमला मौके पर पहुंचा और बाघिन व शावकों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए मूवमेंट की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पार्क प्रबंधन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के इतने करीब बाघिन और शावकों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग को लगातार निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें।

Next Post

पीएफआरडीए ने एनपीएस योजनाओं के खुलासे संबंधी नियमों में संशोधन किया, अनुपालन के लिए एक दिसंबर की समयसीमा तय

Fri Nov 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने पेंशन कोष और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से जुड़े अन्य मध्यस्थों को निवेश योजनाओं के नामकरण, प्रदर्शन और प्रचार के संशोधित नियम एक दिसंबर तक लागू करने का निर्देश दिया है। इन नियमों का उद्देश्य योजनाओं से […]

You May Like