कंबोडिया ने थाइलैंड से लगे सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया

नोम पेन्ह, 30 दिसंबर (वार्ता) कंबोडिया ने खासकर थाईलैंड से लगे अपने सीमावर्ती इलाकों में सोमवार की रात से बिना इजाजत के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है । कम्बोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा, “राजधानियों और प्रांतों में विशेष रूप से कोह कोंग, पुरसात, बट्टमबांग, बंतेय मीनचे, ओडार मीनचे, प्रेह विहार और पायलिन के सीमावर्ती प्रांतों में बिना अनुमति के सभी प्रकार के मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाता है।” निर्देश में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य इस मुश्किल समय में नागरिकों और सैनिकों के लिए सुरक्षा, संरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की अनुमति के बिना मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) का उल्लंघन करने पर दंडित किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कंबोडिया ने जुलाई के अंत में थाईलैंड के साथ सीमा पर पहली झड़प के बाद अगस्त की शुरुआत से ही थाईलैंड के साथ सभी सीमावर्ती प्रांतों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध तब लागू हुआ जब थाईलैंड ने यह दावा किया कि उसने ‘कंबोडिया से उड़ने वाले 250 से अधिक यूएवी का पता लगाया है और थाईलैंड के संप्रभु क्षेत्र का उल्लंघन किया है।” कंबोडिया ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ‘इस तरह के कोई ड्रोन लॉच नहीं हुए हैं।’ कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचियाटा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय और प्रांतीय प्रशासनों-विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों ने सभी प्रकार के यूएवी के लॉच पर रोक लगाने के 

Next Post

चीन कर रहा है ताइवान पर हमले की तैयारी : अमेरिकी सीनेटर

Tue Dec 30 , 2025
ताइपे/नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी सीनेटर रोजर विकर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि चीन ने ताइवान पर हमला करने की तैयारी तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि चीन की तैयारी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नाकाबंदी करने की क्षमता दिखाने और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को […]

You May Like