ट्रेन से कटकर माता-पिता और बेटे ने की आत्महत्या, घटना का कारण अज्ञात बेटे का शव देखने के बाद माता-पिता भी ट्रेन के सामने कूंदे

दमोह। देहात थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के धर्मपुरा फाटक पर ट्रेन से कट कर माता-पिता और बेटे ने शुक्रवार दोपहर आत्महत्या कर ली है। पहले बेटे ने करैया फाटक के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या की। उसके बाद जब माता-पिता ने बेटे का शव देखा तो करीब 2 किलोमीटर दूर जाकर वह भी ट्रेन की पटरी पर लेट गए। स्थानीय लोगों के द्वारा आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।आरपीएफ से सब इंस्पेक्टर हरीश कुमार सारस्वत और कोतवाली से टीआई मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक हेमंत आरक्षक प्रदीप,आकाश सहित पुलिस ने मौके पर पहुंची और देहात थाना क्षेत्र लगने के कारण मौके पर प्रधान आरक्षक चंद्रहास, आरक्षक मनोज पहुंचकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए तीनों के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाए गए है‌। घटना का कारण अज्ञात है, लेकिन पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है। घर में केवल परिवार का छोटा बेटा बचा है, जो अपनी बहन को लेने के लिए सागर गया हुआ था। मृतक की पहचान हिंडोरिया थाना के करैया गांव निवासी 65 वर्षीय भारत अहिरवार, 60 वर्षीय पत्नी उमा अहिरवार 50 और 30 वर्षीय बेटे मुकेश अहिरवार के रूप में हुई है। भारत अहिरवार जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके साथी भागचंद अहिरवार ने बताया कि हम लोग जिला अस्पताल में एक साथ सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। 7 साल से एक दूसरे के परिचित हैं। भारत के बेटे मुकेश की 2 साल पहले ही शादी हुई है और पत्नी गर्भवती है। छोटा भाई दौलत बहन को लेने के लिए सागर गया हुआ है। इसी बीच इन तीनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मुकेश की पत्नी को भी घटना के बारे में नहीं बताया गया है और ना ही उसके छोटे भाई दौलत को कोई जानकारी है।

*दस मिनट पहले आया था मुकेश*

मृतकों के पड़ोसी मनोज अहिरवार ने बताया कि घटना के 10 मिनट पहले मुकेश मेरे घर पर आया था। उसने बताया कि घर पर कुछ समस्या आ गई है मेरे साथ घर चलो। तब मैंने कहा कि अभी घर पर पूजा चल रही है, कुछ देर के बाद आते हैं। 10 मिनट बाद पता चला कि मुकेश ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली । जैसे ही उनके माता-पिता ने बेटे का शव देखा वह बाइक से धर्मपुरा फाटक के समीप पहुंचे और वह भी पटरी पर लेट गए और वह भी ट्रेन से कट गए।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। क्योंकि रक्षाबंधन के दिन माता-पिता और बेटे की मौत हो गई है। परिवार में किसी को अभी कोई जानकारी नहीं है।

मौजूद कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सबसे पहले करैया फाटक के समीप मुकेश ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। जैसे ही माता-पिता ने बेटे का शव देखा वह भी छुपते हुए बाइक से धर्मपुरा फाटक के समीप पहुंचे और उन्होंने भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक मुकेश के पड़ोसी ने बताया है कि 10 मिनट पहले मुकेश उनके पास आया था और इसके बाद उन्हें उसकी मौत की खबर लगी और जब माता-पिता को यह जानकारी लगी तो उन्होंने भी आत्महत्या कर ली है। घटना का कारण अभी अज्ञात है क्योंकि परिवार का कोई भी व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं है।

Next Post

दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव , गले पर कट का निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Fri Aug 28 , 2026
रीवा, रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के दुआरी पिपरहा गांव में दो दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह नहर के घाट पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इसरार उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन नौबस्ता […]

You May Like

मनोरंजन