दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव , गले पर कट का निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

रीवा, रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के दुआरी पिपरहा गांव में दो दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह नहर के घाट पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इसरार उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन नौबस्ता दुआरी मार्ग में शाम को जाम लगा दिए हालाकि पुलिस की समझाइश पर जाम खोल दिया गया साथ ही परिजन के आरोप के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है मृतक

 

मजदूरी करता था। गले पर कट का निशान मिलने के बाद परिजनों ने युवक की गला काटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

युवक की चाकू से गोदकर हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने शाम को सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

 

परिजन हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

दरअसल, शुक्रवार सुबह दुआरी गांव में मोहम्मद इसरार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चोरहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रख दिया और चक्का जाम कर दिया। काफी देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया।

चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि परिजनों द्वारा बताए गए संदेहियों में से कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

भारत-वियतनाम तटरक्षक बलों का संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग होप-टैक’ चेन्नई तट पर संपन्न

Fri Aug 28 , 2026
नई दिल्ली। क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और वियतनाम तटरक्षक बल (VCG) का संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग होप-टैक’ का दूसरा संस्करण शुक्रवार को चेन्नई तट के पास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभ्यास में भारतीय तटरक्षक बल के आठ जहाज […]

You May Like

मनोरंजन