आर्मेनियाई सेना प्रमुख ने जनरल द्विवेदी से मुलाकात की, रक्षा सहयोग बढाने पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली ,01 मई (वार्ता) भारत यात्रा पर आये आर्मेनिया के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्र्यान ने शुक्रवार को यहां थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात के दौरान रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। सेना ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। सेना ने कहा ,”आर्मेनिया के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्र्यान ने थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। बातचीत में वर्तमान भू-रणनीतिक स्थिति, भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने, सैन्य सहभागिता का

विस्तार करने और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।”
जनरल अस्र्यान ने इससे पहले वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह से भी मुलाकात की थी। दोनों अधिकारियों ने संचालन सहयोग बढ़ाने, पारस्परिक संचालन क्षमता को सुदृढ़ करना और द्विपक्षीय वायु शक्ति संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की थी। उल्लेखनीय है कि आर्मेनिया भारतीय रक्षा प्रणालियों के सबसे बड़े विदेशी खरीदारों में से एक बनकर उभरा है, जिसमें दो अरब डॉलर से अधिक के अनुमानित अनुबंध हैं।आर्मेनिया ने भारत से पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर, आकाश-1एस सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार की खरीद की है।

.....

Next Post

गुमराह कर अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri May 1 , 2026
सीधी। थाना कमर्जी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुराचार के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना कमर्जी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री रात्रि करीब 1 […]

You May Like