छिंदवाड़ा ननि: पानी की किल्लत दूर करने के लिए महापौर ने खुद संभाली कमान

छिंदवाड़ा। शहर में जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को लेकर मंगलवार को नगर निगम के पानी की टंकी स्थित कार्यालय में विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान महापौर विक्रम अहके ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने पानी की अनियमित आपूर्ति, कम दबाव, दूषित जल और समय पर सप्लाई न होने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई क्षेत्रों में लंबे समय से जल संकट बने रहने की शिकायतों पर महापौर ने नाराजगी जाहिर की। महापौर ने स्पष्ट कहा कि जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने बताया कि नगर निगम जल व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है। पाइपलाइन सुधार, टंकियों की सफाई, लीकेज नियंत्रण और वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। महापौर ने कहा कि इन कार्यों की प्रगति की वे स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान महापौर ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा और कई मामलों में तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम आमजन को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर सहायक यंत्री विवेक चौहान, अभिनव तिवारी, युवा नेता मनोज कुशवाहा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

Next Post

राशन वितरण बंद होने से हजारों कार्डधारक प्रभावित, खाली बोरियां लेकर पहुंचे लोग

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर। जिले में राशन वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को राशन दुकानदारों और कार्डधारकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खाली बोरियां लेकर सांकेतिक विरोध जताया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जनसेवक अधिवक्ता रोहित कुरील ने बताया कि अप्रैल […]

You May Like