भाजपा शासन में अब पीड़ित को प्रताड़ित करने की बनी है नयी व्यवस्था : प्रियंका

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में एक युवती की हत्या से पहले उसकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करने, फिर दबंगों के पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि भाजपा शासन में अब यह नयी व्यवस्था बन गयी है।

श्रीमती वाड्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है।”

उन्होंने कहा “भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा “महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।”

 

 

Next Post

खुलासाः शराब के विवाद में सिर कुचलकर की थी हत्या

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम नंबर 136 स्थित हरसिंगार परिसर के पास मिले अज्ञात शव (अंधे कत्ल) मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस के अनुसार शराब के विवाद के बाद आरोपी ने उसे घर छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया और मारपीट की तथा […]

You May Like