दिनभर चला रिमझिम बारिश का दौर

एक इंच से ज्यादा बरस गए बादल

इंदौर: शहर में सोमवार को बादल मेहरबान रहे. दोपहर बाद कभी रिमझिम तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी रहा. अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं तेज तो कही हल्की बारिश हुए. दिनभर में एक इंच से अधिक बारिश हो गई. इसके साथ ही शहर में कुल 15 इंच बारिश हो चुकी है. आने वाले 4 दिनों में भी ऐसे ही बारिश की संभावना है.
सोमवार को दोपहर 12.30 बजे बाद अचानक घने बादल छाए और बारिश शुरू हो गई. हालांकि कुछ हिस्सों में तेज तो कुछ हिस्मों में धीमे बारिश हुई.

तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई. इसके बाद बारिश थम गई. कुछ देर बाद धूप भी निकल गई. इसके बाद तीन बजे के लगभर फिर रिमझिम बारिश को दौर शुरू हुआ जो रूक-रूककर रात तक शहर में सुबह 8.30 बजे से शाम ८.30 बजे तक 1 इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई इसके सहित इस सीजन में अब तक 15 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है.

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 4 दिन बारिश के आसार जताए हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त के दूसरे पखवाड़े में तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिरी तक चलता रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा में एक सिस्टम बना है जो मप्र और छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो रहा है. वहीं बारिश करने वाली द्रोणिका भी मालवा-निमाड़ में एक्टिव है. इसके चलते अगले चार से पांच दिन इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं.

Next Post

सागर में चार आदतन अपराधी जिला बदर

Tue Aug 19 , 2025
सागर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर संदीप जी आर ने कड़ा कदम उठाते हुए चार आदतन अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। आदेश के अनुसार, परम सिंह लोधी निवासी ग्राम गनियारी थाना बंडा को 3 माह तथा निखिल बंसल निवासी गयादीन वार्ड […]

You May Like