ग्वालियर में होगी जनादेश की शूटिंग, जाह्नवी कपूर सहित इन सितारों का रहेगा जमावड़ा

ग्वालियर: काफी समय बाद ग्वालियर शहर में एक बार फिर से शूटिंग शुरू होने वाली है। जनादेश फिल्म के निर्माता प्रकाश झा अपनी पूरी क्रू के साथ ग्वालियर के तमाम लोकेशन पर शूट करते नजर आएंगे। प्रकाश झा पहले भी कई बड़े-बड़े फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकें हैं। अपहरण, राजनीति, मृत्युदंड और आश्रम वेब सीरीज में अपने डायरेक्शन के जादू से प्रकाश झा ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। फिल्म की शूटिंग 16 अगस्त से शुरू की जाएगी जो 3 सितंबर तक चलेगीl

इस फिल्म शूटिंग के लिए तमाम कलाकार मुबंई से ग्वालियर आएंगे। फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं और वह भी ग्वालियर में कई लोकेशन पर इस फिल्म के लिए अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इसके साथ ही इस फिल्म में करीब 200 स्थानीय कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों का ऑडिशन पहले ही लिया जा चुका है।

इस फिल्म का करीब 60 फीसदी हिस्सा ग्वालियर में शूट किया जाएगा, वहीं बाकी का 40 फीसदी झांसी में कवर किया जाएगा। इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग ग्वालियर में हो चुकी है लेकिन लगातार कई दिनों तक शूटिंग होना और फिल्म का बहुत बड़ा भाग केवल ग्वालियर में फिल्माया जाएगा। कंगना रनाउत अभिनीत फिल्म रिवाल्वर रानी की भी काफी शूटिंग ग्वालियर में हुई थी। संभवतः उसके बाद यह ऐसी पहली फिल्म है जिसमें फिल्म का काफी बड़ा भाग केवल ग्वालियर में शूट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग ग्वालियर में होने से यहां के लोकल कलाकारों को एक मंच मिलेगा।

Next Post

हीरामन भुमिया का 26 वां वार्षिक मेला समारोह 22 अगस्त को

Thu Aug 14 , 2025
ग्वालियर : श्री हीरामन भुमिया बाबा के 26 वां वार्षिक मेला समारोह का आयोजन सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुर पर 22 अगस्त को होगा। इस मेला समारोह को लेकर श्री बाबा हीरामन भुमिया स्मृति सेवा समिति ग्वालियर की बैठक हुई। इसमें मेला समारोह के आयोजन को लेकर विचार विमर्श हुआ। हीरामन […]

You May Like