हीरामन भुमिया का 26 वां वार्षिक मेला समारोह 22 अगस्त को

ग्वालियर : श्री हीरामन भुमिया बाबा के 26 वां वार्षिक मेला समारोह का आयोजन सत्यनारायण की टेकरी, घोसीपुर पर 22 अगस्त को होगा। इस मेला समारोह को लेकर श्री बाबा हीरामन भुमिया स्मृति सेवा समिति ग्वालियर की बैठक हुई। इसमें मेला समारोह के आयोजन को लेकर विचार विमर्श हुआ।

हीरामन भुमिया मंदिर के अर्जुन सिंह प्रजापति भगत जी ने मेला की व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामनरेश राठौर ने की। बैठक में विशेष रूप से मेला प्रभारी जवाहर प्रजापति, सचिव रामलखन वर्मा, बालमुकुंद प्रजापति दौलतराम प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Next Post

मप्र में बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 7 फरवरी से होंगी शुरु

Thu Aug 14 , 2025
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और डीपीएसई (डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन) मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड की 13 अगस्त 2025 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हायर सेकेंडरी परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक, हाईस्कूल परीक्षा […]

You May Like