मप्र में बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 7 फरवरी से होंगी शुरु

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और डीपीएसई (डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन) मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड की 13 अगस्त 2025 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हायर सेकेंडरी परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक, हाईस्कूल परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च तक और डीपीएसई परीक्षा 10 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित होगी। इसके अलावा व्यावहारिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच संपन्न होंगी। विस्तृत टाइम-टेबल मंडल की वेबसाइट http://www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।

Next Post

पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध समाप्त नहीं किया तो रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे: ट्रम्प

Thu Aug 14 , 2025
वाशिंगटन, 14 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को अलास्का में दोनों नेताओं की बैठक के दौरान यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने पर सहमत नहीं हुए तो रूस को बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, […]

You May Like