व्यापारी वर्ग पहुंचा कलेक्ट्रेट घेरने, सेवानिवृत्त सीएसपी पर बाउंड्री गिराने का आरोप

रीवा। शहर के चोरहटा थाना अन्तर्गत एक जमीन को लेकर दो पक्षो के बीच पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा है. एक पक्ष की तरह से व्यापारी वर्ग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे और सेवानिवृत्त सीएसपी पर बाउंड्री वाल गिराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की. कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौप कर व्यापारियों ने कहा कि अगर कार्यवाही नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा. उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि हम सीमांकन के लिये तैयार है, कोई बाउंड्रीवाल नही गिराई गई है और नही बाउंड्री थी. दरअसल चोरहटा में सेवानिवृत्त सीएसपी पी.एल अवस्थी का घर और भूमि है और उनकी भूमि से लगी व्यापारी रमेश गुप्ता की भूमि है. दोनो के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब सेवानिवृत्त सीएसपी अपने बाउंड्री वाल बनाना शुरू किये. तभी रमेश गुप्ता ने आपत्ति की और आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त सीएसपी ने अपने रसूख का उपयोग कर बाउंड्रीवाल गिराकर मेरी भूमि पर कब्जा करना चाहते है. चोरहटा थाना सहित आईजी-एसपी से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई. लिहाजा शहर के व्यापारी एकत्र होकर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे. रैली लेकर व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और गेट के सामने बैठकर नारेबाजी की. पुलिस प्रशासन पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौपा.

Next Post

मोंटफोर्ट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Fri Nov 14 , 2025
मंडला। बाल दिवस के अवसर पर विगत दिवस मोंटफोर्ट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रदर नीलेश थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि और कॉर्डिनेटर ने दीप प्रज्वलन कर नेहरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षकों ने बहुत ही […]

You May Like