संत रविदास जयंती पर समाजजनों ने मुख्य मार्गो से निकाली शोभायात्रा विधायक श्याम बर्डे सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

पानसेमल नगर में संत रविदास समाज द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज की जन्म जयंती पर मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली।आयोजन के पूर्व संत रविदास महाराज के चित्र पर पूजा अर्चना की।जिसके बाद बैंडबाजे की धुन पर एकलव्य मोहल्ले से शोभायात्रा प्रारंभ होकर मेंन रोड,गांधी चौक होते हुए स्थानीय बाबा साहेब अंबेडकर उद्यान में समाप्त हुई। जहा बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उपस्थितजनों को विधायक श्याम बर्डे ने संत श्री रविदास के जीवन का परिचय करवाते हुए समाज को उनके आदर्श पर चलकर समाज को अग्रणी बनाने के लिए प्रेरित किया।प्रोफेसर डॉक्टर सुनील बागले ने कहा कि समाजजनों को अपने पारंपरिक कार्य के साथ शिक्षित होकर संत रविदास और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे महान कार्यों को करना चाहिए। राम सोनोने व विकास साल्वे ने भी समाजजनों को संबोधित किया।इस दौरान संत समाज सहित पानसेमल जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे, गोपाल भंडारी,अनिल ठाकरे,विनोद पवार,नितिन ठाकरे एवं समाजजनो सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर स्वल्पाहार व मिठाई भी वितरित की गई।कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मराठे ने व आभार संत रविदास समाज के वरिष्ठ रमेश पवार ने माना।

Next Post

राज्य सरकार वंचित वर्ग के लिए प्रतिबद्ध: यादव

Wed Feb 12 , 2025
भोपाल, 12 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राज्य सरकार वंचित वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. यादव बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास […]

You May Like