भोपाल मेट्रो की समय-सारणी में बदलाव: जानिए 15 सितंबर से किस समय मिलेगी मेट्रो

भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भोपाल मेट्रो की समय-सारणी में आंशिक बदलाव किया है. नई समय-सारणी 15 सितंबर 2026 से लागू होगी. सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सुबह 11:30 से शाम 7:30 बजे तक चलेगी. सुबह 11:30 से शाम 5 बजे तक 30 मिनट और शाम 5 से 7:30 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी. रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर सेवा सुबह 11:30 से रात 8:30 बजे तक रहेगी. इस दौरान दोपहर 1 बजे तक 30 मिनट और इसके बाद 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो संचालित होगी.

Next Post

एक लाख दीपों से जगमगायेगा गौरीघाट

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। जिले में इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगा। गौरीघाट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शाम 7 […]

You May Like