राशिफल-पंचांग : 12 नवम्बर 2025

पंचांग 12 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 21 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमीं बुधवासरे रातअंत 4/7, आश्लेषा नक्षत्रे रात 12/21, शुक्ल योगे दिन 2/28, बालव करणे सू.उ. 6/34, सू.अ. 5/26, चन्द्रचार कर्क रात 12/21 से सिंह, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

————————————————————-

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 12 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में भाईयों के सहयोग से अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय मधरता पूर्ण रहेगा, भाईयों का कार्यक्षेत्र में सहयोग रहेगा, वर्ष के मध्य में नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, वर्ष के अन्त में अनिश्चय की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, आजीविका के क्षेत्र में अचानक चिन्ता रहेगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय मधुरतापूर्ण रहेगा, वातावरण सुखद रहेगा,कर्क राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को जीवन में मधुरता आयेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का आजीविका में लाभ होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष के प्रति विशेष सजगता रहेगी.

————————————————————-

आज का भविष्य-बुधवार 12 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से शांत, गंभीर, तथा महत्वाकांक्षी, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला ईमानदार एवं क्रोधी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, कला और साहित्य के क्षेत्र में अच्छी रूचि रहेगी, माता का भक्त होगा.

————————————————————-

मेष- व्यापारिक सौदेबाजी लाभकारी रहेगी, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी, पद प्रतिष्ठा रहेगी, अनावश्यक विवाद न बढ़ाये.

वृषभ- प्रियजन की मुलाकात उपयोगी रहेगी, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, व्यर्थ के विवादों से दूर रहना हितकर रहेगा, खर्च की पूर्ति होगी.

मिथुन- दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरियां बना लेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, शारीरिक सुख एवं पारिवारिक चिन्ता दूर होगी, यश मिलेगा.

कर्क- उन्नति के लिये अवसर मिलेंगे.निजी मामलोंमें उत्साह बना रहेगा, किये गये प्रयासों की प्रशंसा होगी, सोचे हुये कार्य में गति आयेगी.

सिंह- झूठ बोलकर लोग भ्रमित कर सकते हैं, हक के लिये संघर्ष करना पडेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, कुछ नये समाचारों की प्राप्ति होगी.

कन्या- कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे, सामूहिक कार्यो में सबकी सहमति से कार्य करें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति होगी.

तुला- भय से छुटकारा मिलेगा, मित्रों से कहासुनी का दुख होगा, कामकाजी यात्रा का योग है, महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी.

वृश्चिक- उच्च अध्ययन के अच्छे परिणाम आयेंगे, सुख सुविधा पर खर्च होगा, अनावश्यक कार्यो में धन खर्च होगा, आय में कमी हो सकती है.

धनु- तनाव दूर होगा, विपरीत परिस्थिति में समझौता करना पड़ सकता है, पराक्रम में वृद्धि होगी, नये कार्यो के प्रति रूचि रहेगी.

मकर- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, पदोन्नति का योग है.

कुम्भ- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, पदोन्नति का योग है.

मीन- मित्रों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे, श्रम साध्य कार्यो में समय व्यतीत होगा, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमीं को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से गेहूॅू, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल, मटर, अरंडी, रूई, सूत, कपास, आदि में तेजी होगी, नारियल, सुपारी, बादाम, दाख, छुहारा, के भाव में साधारण नरमी का रूख रहेगा, बारदाना के भाव में घट बढ़ रहेगी. भाग्यांक 4821 है.

————————————————————-

Next Post

दिल्ली विस्फोट : सावधानी ही असली सुरक्षा कवच

Wed Nov 12 , 2025
दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया. यह घटना केवल एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि हमारी आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर नसों को उजागर करने वाला चेतावनी संकेत है. राष्ट्र की राजधानी, जहां हर कदम पर सुरक्षा के कठोर प्रावधान […]

You May Like