अवैध शराब माफिया ने चाचा-भतीजे को गोली से उड़ाया

मुरैना: अवैध शराब माफिया द्वारा की गोलीबारी में चाचा भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। सिहोनिया थाना इलाके के मिरघान गांव में ताबडतोड़ गोलियां चलीं। शराब कारोबारी अपनी स्विफ्ट कार से जा रहा था तभी भोला भदोरिया ने उसका बोलेरो जीप से पीछा किया दोनों अपनी गाड़ियां भगाते हुए सिहोनिया इलाके में पहुंचे।

वहां एक दूसरे ने फायरिंग की जिसमें बंटी भदौरिया और भोला भदोरिया दोनों चाचा भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Next Post

खंडहरनुमा बिल्डिंग से गिरे युवक की मौत

Mon May 26 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत अंधेरे देव स्थित खंडहरनुमा बिल्डिंग से गिरे युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अक्षय श्रीवास्तव पिता आनंद श्रीवास्तव 26 वर्षीय निवासी बीटी रोड गढ़ा नशे का आदी है, 8 बार नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुका है। खंडहरनुमा बिल्डिंग से गिरने के कारण उसके […]

You May Like