
सीधी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के प्रयासों से चुरहट से सिहावल मार्ग के चौड़ीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत होने वाले इस कार्य में चुरहट से अमिलिया और सिहावल तक लंबाई कुल 64.54 किलोमीटर मार्ग के निर्माण हेतु 170 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त राशि स्वीकृत होने के बाद अब भू अर्जन की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।
