जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत अंधेरे देव स्थित खंडहरनुमा बिल्डिंग से गिरे युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अक्षय श्रीवास्तव पिता आनंद श्रीवास्तव 26 वर्षीय निवासी बीटी रोड गढ़ा नशे का आदी है, 8 बार नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुका है।
खंडहरनुमा बिल्डिंग से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पूरे शरीर में खरोच के निशान है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
