कंगना रनौत ओंकारेश्वर पहुंचीं सीएमके बेटे बहु भी नर्मदा परिक्रमा पर

खंडवा। नर्मदा परिक्रमा और तीर्थनगरी ओंकारेश्वर दर्शन के लिए सेलिब्रिटी तेजी से आ रहे रहे हैं। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन बुधवार को किए। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र और पुत्रवधू ने भी ओंकारेश्वर आकर नर्मदा परिक्रमा की शुरुआत की।

अभिनेत्री एवं हिमाचल की मंडी लोकसभा से क्चछ्वक्क सांसद कंगना रनौत हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुँचीं। उन्होंने मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर पहुँचने पर ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राजा राव पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया। दर्शन के दौरान कंगना रनौत ने भगवान ओंकारेश्वर का अभिषेक कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कंगना रनौत ने कहा कि नर्मदा नदी के तट पर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर उनका मन अत्यंत पावन और शांत हो गया है।

उन्होंने ओंकारेश्वर की दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण और व्यवस्थाओं की सराहना की। कंगना रनौत के आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दर्शनों के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इससे पहले हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

 

सीएम के बेटे बहू भी पहुंचे ओंकारजी

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नवविवाहित पुत्र अभिमन्यु व पत्नी इशिता ओंकारेश्वर पहुंचे हैं। ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर डॉ अभिमन्यु एवं उनकी पत्नी डॉ. इशिता ने माँ नर्मदा की परिक्रमा का संकल्प लिया। परिक्रमा आरंभ करने से पूर्व दोनों ने संत विवेक गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ने दर्शन करके विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों ने परिवारजनों के साथ भगवान के दर्शन करके पूजा-अर्चना की।

Next Post

18वीं चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट: विभागीय फाइनल में डीजीपी-11 की दमदार जीत, 121 रनों से खिताब पर कब्जा

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल: महेश्वर खेल-कूद शिक्षण एवं सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित 18वीं चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का विभागीय फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर को नेहरू नगर पुलिस लाइन, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबला डीजीपी-11 और जिला पुलिस बल, भोपाल के बीच खेला गया, जिसमें डीजीपी-11 ने 121 रनों से शानदार जीत […]

You May Like