आईईएस स्कूल में टेबल टैनिस प्रतियोगिता प्रारंभ

सीहोर। इस वर्ष भी आईईएस पब्लिक स्कूल में 4 दिवसीय मेगा सीबीएसई क्लस्टर स्टेट लेवल टेबल टैनिस बॉय्ज़ एवं गल्र्स कंपटीशन का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीईओ आईईएस यूनिवर्सिटी देवंश सिंह स्पोर्ट्स ऑफिसर वीआईटी प्रशांत तिवारी द्वारा किया गया.

सीबीएसई क्लस्टर टेबल टैनिस टूर्नामेंट में 14, 17 एवं 19 वर्ष के एज ग्रुप के बॉयज एवं गल्र्स के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें प्रदेश के सभी सीबीएसई स्कूल में से 500 से आधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया . इस प्रतियोगिता में सीहोर, भोपाल सहित इंदौर, रीवा, देवास, जबलपुर, जावरा आदि जिलों से आए खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया.

मेगा सीबीएसई क्लस्टर स्टेट लेवल टेबल टैनिस बॉयज एवं गल्र्स क पटीशन का आरंभ लीग मुकाबलों के साथ किया गया

प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा जिसके उपरांत विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा.

Next Post

मछली पकडऩे गया ग्रामीण बरसाती नाले में बहा

Fri Jul 24 , 2026
बुधनी। शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा में बरसाती नाले में बहने से ग्रामीण लापता हो गया. घटना बुधवार देर शाम की है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तलाशी अभियान चलाया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण का सुराग नहीं लग सका था. जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मढू […]

You May Like