मछली पकडऩे गया ग्रामीण बरसाती नाले में बहा

बुधनी। शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा में बरसाती नाले में बहने से ग्रामीण लापता हो गया. घटना बुधवार देर शाम की है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तलाशी अभियान चलाया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण का सुराग नहीं लग सका था.

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मढू भील पिता नान सिंह निवासी ग्राम नयापुरा बुधवार देर शाम बरसाती नाले में मछली पकडऩे गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया. घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और रात से ही ग्रामीणों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया. लगातार बारिश से नाले में तेज बहाव होने के कारण तलाश अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस द्वारा गुरुवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी रखा गया. समाचार लिखे जाने तक मढू भील का शव बरामद नहीं हो सका था तथा पुलिस और स्थानीय ग्रामीण लगातार तलाश में जुटे हुए थे.

 

 

Next Post

दिव्यांग बालिकाओं को मिलेगी बेहतर शिक्षा

Fri Jul 24 , 2026
सीहोर। मंडी क्षेत्र स्थित सीडब्ल्यूएसएन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों दिव्यांग बालिका छात्रावास में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई. कलेक्टर बालागुरू के एवं जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने रिबन काटकर छात्रावास का शुभारंभ किया. नई बालिकाओं के प्रवेश के साथ अभिभावकों […]

You May Like