सीहोर। मंडी क्षेत्र स्थित सीडब्ल्यूएसएन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों दिव्यांग बालिका छात्रावास में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई.
कलेक्टर बालागुरू के एवं जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने रिबन काटकर छात्रावास का शुभारंभ किया. नई बालिकाओं के प्रवेश के साथ अभिभावकों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया. दिव्यांग बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके बौद्धिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक न्याय विभाग, जिला शिक्षा केंद्र, स्पेशल एजुकेटर और डीडीआरसी स्टाफ का विशेष योगदान रहा.
