जिला प्रशासन, रेड क्रॉस, सेवा भारती के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अशोक नगर। जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सेवा भारती के सहयोग से रविवार को जिला चिकित्सालय में रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर भोपाल के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिसर्च सेंटर भोपाल के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा सभी रोगों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया एवं निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया, डॉक्टर डीके जैन, एडीएम देवकीनंदन सिंह, एसडीएम श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ जय मंडल सिंह यादव, प्रदेश प्रबंध समिति सदस्य डॉक्टर अनुराधा यादव, अभिजीत जैन, रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सीईओ अनूप सिंह भोपाल मंचासीन थे। शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपसभापति राजीव जैन ने किया। आभार सेवा भारती प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया मुख्य अतिथि नीरज मनोरिया द्वारा अपने संबोधन में रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी समाज सेवा के कार्य इसी तरह करते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ जय मंडल सिंह द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम में आभार सेवा भारती प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रघुवंशी ने व्यक्त किया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी डॉक्टर दीपक मिश्रा अध्यक्ष देवेंद्र जैन सतीश पाराशर डॉ राजकुमार शर्मा अंकित छाबड़ा अशोक रघुवंशी डॉक्टर रामकुमार ओझा डॉक्टर संजय श्रीवास्तव डॉ राजकुमार रघुवंशी संतोष रजक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। शिविर में बाल रोग विभाग से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश कांवरे नाक कान गला विभाग से डॉक्टर शिवम तिवारी मेडिसिन विभाग से डॉक्टर अंकुर गुप्ता अस्थि विभाग से डॉक्टर आयुष सोनी सर्जरी विभाग से डॉक्टर गालव तिवारी, डॉक्टर शिवानी बापट, त्वचा रोग विभाग से डॉक्टर भावना चौधरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ प्रिया अग्रवाल, रेडियो डायग्नोसिस विभाग से मिस्टर गोपाल, श्वसन चिकित्सा विभाग से डॉक्टर शिवांगी गोस्वामी द्वारा शिविर में आए विभिन्न रोगों के मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। इसके अलावा मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं आंखों की जांच हेतु विशाल नेत्र शिविर लायंस हॉस्पिटल गुना के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलता रहा। इस दौरान विभिन्न रोगों के 530 मरीजों द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर से निःशुल्क परीक्षण, उपचार कराया गया। इसके अलावा 09 नेत्र रोगियों को परीक्षण उपरांत ऑपरेशन के लिए लायंस हॉस्पिटल गुना रवाना किया गया।

Next Post

कांग्रेस पार्षद पीपी शर्मा का निधन

Sun Jan 11 , 2026
ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस के पार्षद प्रेमप्रकाश शर्मा का बीमारी के चलते रविवार सायं को निधन हो गया। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। उनकी शवयात्रा सोमवार सुबह 10 बजे उनके आनंद नगर सी ब्लाक स्थित निवास से चंदन नगर […]

You May Like

मनोरंजन