भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के गैरसरकारी विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण और नवीन मान्यता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी निर्धारित की गई है।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि 25 फरवरी के बाद अंतिम तिथि में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जा सकेगी। मान्यता संबंधी निर्देश पूर्व की तरह यथावत रहेंगे।
प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिये गैरसरकारी (निजी) विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण और नवीन मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई थी। विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई थी। इन विद्यालयों की दिक्कतों को देखते हुए राज्य शिक्षा केन्द्र ने आवेदन तिथि में वृद्धि की है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने कलेक्टर्स और जिला परियोजना समन्वयक को इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं।
Next Post
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं
Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की नेता चुनी गयीं श्रीमती रेखा गुप्ता को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा है, “श्रीमती रेखा गुप्ता जी को सर्वसम्मति से […]

You May Like
-
10 months ago
पटाखा फूटने जैसी आवाज… और फिर सब कुछ तहस-नहस
-
1 year ago
टीकमगढ़ में नामांतरण के 13,000 मामले लंबित
-
10 months ago
फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
-
3 months ago
पुलिस एवं नपा ने सूखा नाला में की संयुक्त सफाई
