भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की नेता चुनी गयीं श्रीमती रेखा गुप्ता को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा है, “श्रीमती रेखा गुप्ता जी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप दिल्ली के विकास और जनकल्याण हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी नेतृत्व क्षमता से प्रदेश की समृद्धि और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करें, यही शुभेच्छा है।”
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी श्रीमती रेखा गुप्ता को सोशल मीडिया के जरिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वे आज ही सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गयी हैं और अब वहां के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
Next Post
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार: शुक्ल
Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और स्वास्थ्य विभाग ने भी इस आयोजन के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। आधिकारिक जानकारी में श्री शुक्ल ने कहा कि ग्लोबल […]

You May Like
-
10 months ago
वार्ड 85: नलों में कम आ रहा पानी, टैंकर पर निर्भर रहवासी
-
10 months ago
विजयवर्गीय संकल्प से सिद्धि अभियान में होंगे शामिल
