
डीजीपी सहित अन्य से जवाब तलब
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने जबलपुर के पुलिस अधिकारियों से पूछा है कि पूर्व आदेश के पालन में याचिकाकर्ता को सुरक्षा क्यों प्रदान नहीं की गई। एक अवमानना मामले में जस्टिस एके सिंह की एकलपीठ ने डीजीपी कैलाश मकवाना, आईजी जबलपुर अनिल सिंह कुशवाहा, एसपी संपत उपाध्याय और एसएचओ ओमती राजपाल सिंह बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जबलपुर निवासी जितेन्द्र माखीजा ने पूर्व में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता पर जानलेवा हमले हुए थे। हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि याचिकाकर्ता को सुरक्षा प्रदान की जाए। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी के साथ पुलिस को आवेदन दिया। कार्रवाई नहीं होने पर अवमानना याचिका दायर की गई। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने उक्त निर्देश दिये।
