भावांतर योजना हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

सतना :मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित फसल सोयाबीन के लिए भावांतर योजना वर्ष 2025-26 हेतु लागू की गई है। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन, निरीक्षण, अनुश्रवण एवं परिवेक्षण के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।

जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर सतना विकास सिंह को जिला सतना में भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्पूर्ण दायित्व के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय को जिला नोडल अधिकारी के कार्य में सहयोग करने के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Next Post

इंडिया गॉट टैलेंट के सेट पर अरहान खान करेंगे मां मलाइका अरोड़ा को सरप्राइज

Thu Oct 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) इंडिया गॉट टैलेंट के सेट पर अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा को सरप्राइज देंगे। मलाइका अरोड़ा, जो इस बार इंडिया गॉट टैलेंट के नए सीजन की जज हैं, प्रतिभाओं को न सिर्फ जज करेंगी बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करती नजर आएंगी। इसी दौरान उनके बेटे अरहान खान […]

You May Like