आरओबी मामले में जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, फॉल्ट दूर करने के बाद लोकार्पण : यादव

भोपाल, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भाेपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बने रेलवे ओव्हर ब्रिज (आरओबी) के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि टेक्निकल फॉल्ट के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और इस फॉल्ट को दूर करने के बाद ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

डॉ यादव ने कहा कि ऐशबाग आरओबी के निर्माण कार्य में हुए टेक्निकल फॉल्ट को दुरुस्त किया जाएगा। टेक्निकल फॉल्ट के जिम्मेदार लोगों को चिन्हांकित कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐशबाग आरओबी के निर्माण कार्य में हुए टेक्निकल फॉल्ट को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। टेक्निकल फॉल्ट दूर करने के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।

ये आरओबी पिछले दिनों उस समय चर्चाओं में आया जब पूरा तैयार होने के बाद इस पर 90 डिग्री के कोण वाला मोड़ दिखाई दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस आरओबी के वीडियो जम कर वायरल हुए और लोगों ने इसे हादसों को न्यौता देने वाला बताया। इसी के चलते इसका लाेकार्पण भी नहीं हुआ।

ये आरओबी राजधानी भोपाल के भीड़ भरे क्षेत्र ऐशबाग में बनाया गया है। दावा किया गया था कि इस आरओबी के बनने से इस क्षेत्र पर यातायात का दबाव कम होगा, लेकिन अब इसका लोकार्पण अभी टल गया है।

 

Next Post

कांग्रेस ने महाराष्ट्र, हरियाणा की वोटर लिस्ट, वीडियो रिकार्डिंग मांगी

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की सूची, मतदान के दिन की वीडियो रिकॉर्डिंग तथा मतदान मशीन की रीडेबल कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग सचिवालय के सचिव अश्विनी कुमार मोहल को […]

You May Like