11 हजार हाईटेंशन लाइन से गिरी चिनगारी, दुकान खाक 

सीधी । जिले के चुरहट थानांतर्गत ग्राम चिलरी कला में रविवार सुबह करीब 11 बजे 11 हजार हाईटेंशन लाइन से गिरी चिनगारी में एक दुकान खाक हो गई। पीड़ित मोतीलाल पटेल के मुताबिक उनकी किराना, सब्जी और कोल्डड्रिंक की दुकान में अचानक आग भड़क उठी और लाखों रुपए का सामान खाक हो गया। मोतीलाल पटेल ने बताया कि उनकी दुकान रेलवे निर्माण कार्य के पास, मोड़ के किनारे स्थित थी, जहां आसपास लोगों की आवाजाही भी बनी रहती है। ऊपर से गुजरी बिजली विभाग की 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और एक बड़ी चिंगारी नीचे गिरी। शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं हुआ लेकिन कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने कहा कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुकान में रखा किराना सामान, सब्जियां, कोल्डड्रिंक और हाल ही में खरीदा गया नया फ्रिज सब कुछ जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। अनुमान के अनुसार करीब 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित मोतीलाल पटेल ने यह भी बताया कि आग सिर्फ दुकान तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि आसपास के एक-दो खेतों में खड़ी किसानों की फसल भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Sun Apr 12 , 2026
मुम्बई, 12 अप्रैल (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि यह अच्छा ट्रैक लग रहा है और इसी वजह से […]

You May Like