वॉशिंगटन, 12 जून (वार्ता) अमेरिकी मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने आमने-सामने बातचीत की है ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह बैठक दोनों पक्षों के लिए एक बड़ा बदलाव था और यह ऐसे समय में हुआ जब वे शांतिपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को तेजी से समझ रहे हैं।
शिन्हुआ के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएई अब कतर और सऊदी अरब की राह पर चलता दिख रहा है। इन देशों पर भी ईरान ने हमले किए थे लेकिन वे तनाव कम करने को कूटनीति का रास्ता अपना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष के दौरान ईरान ने किसी भी अन्य देश की तुलना में यूएई पर सबसे अधिक हमले किए हैं क्योंकि अबू धाबी ने कई बार जवाबी कार्रवाई की है और ईरान के प्रति अपने अरब पड़ोसियों में सबसे आक्रामक रुख अपनाया है। गौरतलब है कि युद्ध से पहले यूएई ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक था।

