BRICS सम्मेलन में शिवराज का आह्वान: ‘पर्यावरण बचाने को वृक्षारोपण जरूरी’, सदस्य देशों का किया स्वागत

इंदौर। इंदौर में आयोजित BRICS कृषि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है और इसके लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने BRICS सदस्य देशों और सहयोगी देशों से आए प्रतिनिधियों का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन से निपटने के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना होगा।

शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा जताया कि यह सम्मेलन कृषि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

Next Post

शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,695 अंक उछला

Fri Jun 12 , 2026
मुंबई, 12 जून (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,695 अंक ऊपर बंद हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि ईरान के साथ शांति वार्ता में […]

You May Like