जमानत पर से छूटे बदमाश ने दुष्कर्म पीडि़ता को धमकाया

जबलपुर। जमानत पर जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपित ने पीडि़त को केस वापिस लेने, गवाही न देने का दबाव बनाया है। गोहलपुर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।

पुलिस के मुताबिक लेमा गार्डन निवासी 22 वर्षीय पीडि़ता ने 6 दिसंबर 2024 को गोहलपुर थाने में मो. सलमान पिता मो. रमजान निवासी कुरैशी मार्बल के पीछे, अधारताल के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने 7 दिसंबर 2024 को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लगभग दो महीने जेल में रहने के बाद आरोपी को उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त हुई थी। जब से आरोपी सलमान जमानत पर रिहा हुआ है, इसके बाद से वह लगातार पीडि़ता और उसके परिवार को प्रताडि़त कर रहा है। आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, अगर मेरे खिलाफ कोर्ट में गवाही दी, तो मैं तुझे और तेरे पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। आरोपी द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि पीडि़ता अपना केस वापस ले ले और न्यायालय में उसके खिलाफ बयान न दे।

Next Post

'माता जी, यहाँ बैठिए... निगमायुक्त की संवेदनशीलता ने जीता दिल

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर। नगर निगम की जनसुनवाई आज केवल शिकायतों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बन गई। जब एक बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची, तो निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने न केवल उनकी बात सुनी, बल्कि सम्मानपूर्वक उन्हें अपने पास बैठाकर कहा ‘माता जी, आइए […]

You May Like