‘माता जी, यहाँ बैठिए… निगमायुक्त की संवेदनशीलता ने जीता दिल

जबलपुर। नगर निगम की जनसुनवाई आज केवल शिकायतों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बन गई। जब एक बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची, तो निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने न केवल उनकी बात सुनी, बल्कि सम्मानपूर्वक उन्हें अपने पास बैठाकर कहा ‘माता जी, आइए बगल में बैठकर बताइए क्या समस्या है। निगमायुक्त के इस अपनेपन ने जहाँ बुजुर्ग महिला की चिंता दूर कर दी, और मौके पर ही उनकी समस्या का निराकरण कर राहत प्रदान किया।

मैदान में मुस्तैद प्रशासन

मंगलवार की जनसुनवाई कई मायनों में खास रही, जिसमें ऑन द स्पॉट निर्णय लेने पर जोर दिया गया। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चली इस सुनवाई में निगमायुक्त ने व्यक्तिगत रूप से 25 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। मुख्यालय के साथ-साथ सभी संभागीय कार्यालयों में भी सुनवाई का आयोजन किया गया, ताकि नागरिकों को दूर न भटकना पड़े। सभी संभागों से प्राप्त 32 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली।

संवेदनशीलता के साथ समाधान

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले हर नागरिक, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिक सेवाओं को सुगम बनाना है और जनसुनवाई इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।

Next Post

बीना नपा बजट बैठक: 15% कमीशन के आरोप और भारी हंगामे के बीच 99 करोड़ का बजट पेश

Tue Mar 24 , 2026
बीना। नगर पालिका के साधारण सम्मेलन और बजट को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक करीब तीन महीने बाद की गई। जिसको लेकर सभी पार्षदों में नाराजगी दिखी। बैठक में भाजपा की गांधी वार्ड से पार्षद भारती राय ने जब बैठक में कहा कि ठेकेदार कहता है कि […]

You May Like