बीना नपा बजट बैठक: 15% कमीशन के आरोप और भारी हंगामे के बीच 99 करोड़ का बजट पेश

बीना। नगर पालिका के साधारण सम्मेलन और बजट को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक करीब तीन महीने बाद की गई। जिसको लेकर सभी पार्षदों में नाराजगी दिखी। बैठक में भाजपा की गांधी वार्ड से पार्षद भारती राय ने जब बैठक में कहा कि ठेकेदार कहता है कि उसे नगर पालिका में 15 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है। तब नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा 15% कमीशन किसको दिया जाता है तो उन्होंने कहा मैडम आप पर यह अरोप नहीं। साथ ही अन्य पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डो के मुद्दे उठाए। पूरी बैठक में कई पार्षदों, अध्यक्ष और सीएमओ के बीच किसी न किसी मुद्दे को लेकर बहस होती रही।यह है बीना शहर का बजट सीएमओ राहुल कौरव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 के संबंध में बैठक आयोजित की गई थी।जिसमें नगर पालिका की प्रस्तावित आय 99 करोड़ 45 लाख है। जिसमें नपा का प्रस्तावित व्यय 99 करोड़ 23 लाख 24 हजार 500 है। नगर पालिका को करीब 23 लाख की बचत हुई है। बैठक में तीन मुद्दों पर हुई चर्चा बजट के बाद तीन मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमे पहला मुद्दा विभिन्न करों की वृद्धि के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी पार्षदों ने एक साथ कर वृद्धि का विरोध किया और सभी की सहमति से कर वृद्धि नहीं की गई। दूसरा मुद्दा शहर से निकलने वाले भारी वाहनों के समय निर्धारण को लेकर प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेजा जाएगा।तीसरा मुद्दा नगर पालिका के फिल्टर प्लांट बीना नदी के ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए स्टॉपडेम की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। जिस कर निर्णय हुआ कि पहले डीपीआर तैयार कर उसकी लागत का आंकलन कर अगली बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। गांधी वार्ड पार्षद ने लगाया बड़ा आरोप शहर के गांधी वार्ड की पार्षद भारती राय ने जब बैठक के दौरान बड़ा मुद्दा उठाया कि हमारे वार्ड में ठेकेदार घटिया निर्माण कर रहा है। जब उन्होंने ठेकेदार से पूछा तो उनका कहना था कि उन्होंने ब्लो रेट पर ठेका लेंगे और ऊपर से 15 प्रतिशत कमीशन नगर पालिका को देंगे तो कहां तक गुणवत्ता ठीक होगी। इन पार्षदों ने लगाए कई आरोप नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय, पार्षद विवेक पोरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि चार सालों में अध्यक्ष के वार्ड को छोड़कर कहीं भी बिजली पोल नहीं लगाए गए हैं जबकि अध्यक्ष के वार्ड में ही 10 बिजली के पोल लगाए गए हैं।इस बात को नपाध्यक्ष ने नकारते हुए कहा कि सभी वार्डो में खंभे लगाए जाना है। नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएमओ ने जो एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है उसी तरह सीएमओ शहर की सभी अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करें। वीर सावरकर वार्ड पार्षद अजय सिंह, सुभाष वार्ड पार्षद अनुराधा यादव ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ चुकी है। यहां तक कि नवरात्रि में मंदिर जाने वाले लोगों को सफाई न होने से परेशान होना पड़ रहा है। पार्षद अजय सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सीएमओ को जमकर घेरा और कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी कहां नदारद रहते हैं। पार्षद राजकुमारी सिंह ठाकुर ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कोई भी शहर में पैदल टहल नहीं पा रहा है। सभी पार्षदों ने एक साथ कहा कि शहर की मुख्य सड़क बिलगैया मंदिर के सामने पुलिया पर जगह जगह गड्ढे हो गए। जिसके कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, इस पर ध्यान ध्यान दिया। जिस पर सीएमओ ने कहा कि जल्दी से जल्दी सड़क निर्माण कराया जाएगा।पाठक वार्ड पार्षद प्रकाश बजाज ने कहा कि कच्चा रोड का नाम मां जागेश्वरी के नाम तो कर दिया गया है लेकिन सरकारी दस्तावेज़ में अभी तक नहीं किया गया। साथ ही पिछली बैठक में सड़क के दोनों ओर मां जागेश्वरी गेट बनाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है जो अब तक नहीं बनाया गया है। यदि एक माह के अंदर काम पूरे नहीं होते हैं तो कांग्रेस पार्षद अनशन पर बैठेंगे।

Next Post

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Tue Mar 24 , 2026
रीवा। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में रीवा जिलाअधिवक्ता संघ के हो रहे चुनाव पर 8 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है. उक्त आदेश के बाद 25 मार्च बुधवार को होने वाले अधिवक्ता संघ चुनाव के मतदान की प्रक्रिया थम गई है. हाई कोर्ट के उक्त आदेश की सूचना […]

You May Like