कपास के अक्टूबर तक आयात पर सीमा शुल्क में पूरी तरह छूट, घरेलू उद्योगों को कच्चा माल सस्ता , सुलभ करने के लिए लिया गया फैसला

नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) घरेलू कपड़ा उद्योग के लिए कपास की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से, केंद्र ने कपास के आयात पर लगने वाले सभी सीमा शुल्कों से अस्थायी रूप से छूट दे दी है। शनिवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यह छूट 1 जून, 2026 से 30 अक्टूबर, 2026 तक लागू रहेगी।
सरकार का कहना है

कि इस अस्थायी शुल्क छूट से कपड़ा और परिधान क्षेत्र में कच्चे माल की लागत कम होने की उम्मीद है, जिससे निर्माताओं और उपभोक्ताओं को लक्षित राहत मिलेगी, और साथ ही घरेलू किसानों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। माना जा रहा है कि ‘कुल मिलाकर, इस कदम से घरेलू कपड़ा उद्योग—विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों—के प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे बाज़ार में कपास की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।’

.....

Next Post

चावल नरम, चीनी और खाद्य तेलों के दाम बढ़े, दालों में उतार-चढ़ाव

Sat May 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। चीनी और खाद्य तेलों में तेजी रही। गेहूं की कीमत कमोबेश स्थिर रही जबकि दालों में घट-बढ़ देखी गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 30 रुपये कम होकर 3,837 रुपये […]

You May Like