रानी अवन्ति बाई की 194वीं जयंती मनाई गई

जबलपुर। लोधी क्षत्रिय समाज पनागर द्वारा आज राजेंद्र कुमार लोधी (बाबू) के निवास स्थान पर वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी की 194वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रम्मू लाल लोधी ने की। इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन जिनमें प्रमुख रूप से प्रहलाद पटेल, रामचरण लोधी, बाल किशन पटेल, राजकुमार वर्मा, तुलसीराम लोधी, वीरेंद्र लोधी, वीरू पटेल, संतोष वर्मा, राजेंद्र लोधी, शैलेन्द्र वर्मा, मनीष ठाकुर, श्याम किशोर पटेल एवं शांति लाल लोधी शामिल रहे।

सभी ने रानी अवन्ति बाई लोधी के साहस, बलिदान एवं समाज सुधार में उनके योगदान को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Next Post

देश में किसी हालत में नहीं होने देंगे वोटों की चोरी : राहुल गांधी

Sun Aug 17 , 2025
औरंगाबाद,17 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कह कि “हम बिहार सहित पूरे देश में वोट की चोरी नहीं होने देंगे और जनता के सहयोग से ऐसे हर प्रयास को नाकाम किया जाएगा।” श्री गांधी ने आज बिहार […]

You May Like