झलरी ग्राम सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ा

सिंगरौली। देवसर विधानसभा के लंघाडोल मंडल के झलरी ग्राम पंचायत के बूथ क्रमांक 195 को मन की बात कार्यक्रम के दौरान सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ा गया। जिसका कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में पूरे देश में देखा गया।

इस बार जिले के झलरी ग्राम का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय किया जाकर सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ा गया था। मन की बात कार्यक्रम का भाजपा सांगठनिक स्तर पर भी आयोजन करती है तथा प्रत्येक बूथ पर इसका सीधा प्रसारण देखा व सुना जाता है। जिले के समस्त 965 बूथों पर ये कार्यक्रम सीधे तौर पर संगठन द्वारा आयोजित किया गया तथा प्रत्येक बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष के प्रयास से स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या मे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। झलरी के बूथ क्रमांक 195 मे भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र मेश्राम, मन की बात कार्यक्रम की प्रभारी पूनम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष केडी वैश्य, बूथ अध्यक्ष भगवान सिंह एवं सरपंच समेत बूथ स्तरीय भाजपा के कार्यकर्ता जुड़े।जिलाध्यक्ष सुंदरलाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंगरौली और हम सभी के लिए गौरव की बात है कि सिंगरौली जिले का हमारा झलरी ग्राम सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ा, जिसका मन की बात कार्यक्रम के समय सीधा प्रसारण पूरे देश ने देखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे जिले के प्रत्येक बूथ पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना जाता है, जिसको कि हम सभी संगठन एप पर अपलोड करते हैं। जिसमें हमारे जिले को प्रदेश में शत-प्रतिशत स्थान प्राप्त होता है।

Next Post

नयागांव में श्री ठाकुर जी दर्शन गौशाला का गाय और बछिया को मिष्ठान खिला कर शुभारंभ

Sun Jun 29 , 2025
बनखेड़ी (नर्मदापुरम)। नयागांव ग्राम पंचायत में शासन की योजना से निर्मित श्री ठाकुर जी दर्शन गौशाला का उद्घाटन विधिविधान से किया गया। कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नपा अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, हरीश मालानी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर गौशाला का […]

You May Like