टी.बी.मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा नीमच जिले में निरोग्यम नीमच अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के सफल क्रियान्वयन एवं टी.बी.मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर बुधवार को भोपाल राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा जिला कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, जिला क्षय अधिकारी नीमच डॉ. मनीष यादव को सम्मानित किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और पद्म भूषण डॉ. शिव कुमार सरीन, निदेशक, इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

Next Post

संयुक्त कलेक्टर ने लोक सेवा केन्द्र रीवा का किया औचक निरीक्षण

Wed May 21 , 2025
रीवा। संयुक्त कलेक्टर पी के पाण्डेय तथा जिला प्रबंधक लोक सेवा रविकान्त पाण्डेय द्वारा लोक सेवा केन्द्र रीवा ग्रामीण एवं शहरी का औचक निरीक्षण किया गया. संयुक्त कलेक्टर ने आवेदकों को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं का जायजा लिया तथा लोक सेवा मे संधारित पंजी एंव सेवाओं का निरीक्षण किया. […]

You May Like